back to top

दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आगमन पर हुआ शाही स्वागत

पारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भूटान पहुंचे जहां उनका शाही स्वागत किया गया। वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भूटान के नेताओं से बातचीत करेंगे। मोदी की भूटान की यह दूसरी यात्रा है। दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनकी पहली भूटान यात्रा है। भूटान के प्रधानमंत्री लोतै शेरिंग ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, असाधारण गर्मजोशी और सद्भावना के साथ भूटान के प्रधानमंत्री लोतै शेरिंग और अन्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बाद में प्रधानमंत्री राजधानी थिम्पू रवाना हो गए। कुमार ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए भारतीय तिरंगा और भूटान के झंडे लिए हुए लोग पारो से राजधानी थिम्पू के रास्ते में कतारों में खड़े थे।

नई दिल्ली में शुक्रवार को रवाना होने से पहले एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल की शुरुआत में यह यात्रा दिखाती है कि भारत अपने विश्वसनीय मित्र एवं पड़ोसी भूटान के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है। मोदी ने भरोसा जताया था कि उनकी भूटान यात्रा मजबूत संबंधों को बढ़ावा देगी और हमारी महत्वपूर्ण दोस्ती को प्रोत्साहित करेगी तथा दोनों देशों के लोगों की प्रगति एवं समृद्घ भविष्य को और मजबूत करेगी। यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और अपने भूटानी समकक्ष से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री प्रतिष्ठित रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान में युवा छात्रों को भी संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...