back to top

स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, भूटान का दो दिवसीय दौरा समाप्त

थिंपू: भूटान का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वदेश रवाना हो गए। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। भूटान से रवाना होने से पहले मोदी ने कहा, धन्यवाद भूटान, यह यादगार दौरा रहा। इस शानदार देश के लोगों से मुझे जो मोहब्बत मिली है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यहां कई ऐसे कार्यक्रम हुए जिनमें मुझे हिस्सा लेने का गौरव प्राप्त हुआ। इस यात्रा के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे। मोदी शनिवार को भूटान पहुंचे थे। मोदी का भूटान का यह दूसरा और इस साल मई में दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पहला दौरा था। थिंपू में प्रवास के दौरान मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के साथ शनिवार को व्यापक चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के कदमों पर भी चर्चा की।

 

मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच दस क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें अंतरिक्ष अनुसंधान, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की तथा भारत-भूटान की साझेदारी को आगे ले जाने वाले अनुकरणीय विचारों का आदान-प्रदान किया। बाद में, प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक से मुलाकात की तथा भारत और भूटान के संबंधों को मजबूत करने के उनके निरंतर एवं अनोखे मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने रविवार को प्रतिष्ठित रायल यूनिवर्सिटी आफ भूटान के छात्रों को संबोधित किया और उनसे अपने देश को नई ऊंचाईयों पर लेने के लिए कठिन मेहनत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी दो देश एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह से नहीं समझते हैं या न ही साझा करते हैं जितना भारत और भूटान के बीच होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ए दोनों देश अपने नागरिकों की समृद्घि के लिए प्राकृतिक साहयोगी हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...