back to top

मैन वर्सेज वाइल्ड: इसकी मदद से ग्रिल्स और प्रधानमंत्री मोदी करते थे संवाद

नई दिल्ली: ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ कार्यक्रम की विशेष कड़ी देखने के बाद बहुत से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि शो के संचालक बेयर ग्रिल्स ने उनसे हिंदी में कैसे बात की? इस राज पर से मोदी ने खुद रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में दोनों के बीच बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा, बेयर ग्रिल्स ने कान में एक बेतार उपकरण लगाया था, जब मैं बोलता था तो उपकरण तुरंत उसे अंग्रेजी में अनुवाद कर देता। मैं उनसे हिंदी में बात करता था और वह उसे अंग्रेजी में सुनते थे। इस प्रकार संवाद बहुत आसान हो गया। यह तकनीक का अद्भुत पहलू है। उन्होंने बताया कि कुछ संकोच के साथ लोग उनसे पूछते कि ग्रिल्स हिंदी कैसे समझ रहे थे। मोदी ने कहा कि लोग बड़ी उत्सुकता से पूछते, क्या उस कड़ी को बाद में संपादित किया गया था? इस कड़ी के लिए कितनी बार शूटिंग की गई थी? लेकिन इसमें कोई राज नहीं है।

 

उन्होंने कहा, कई लोगों के दिमाग में यह सवाल है इसलिए मैं इस राज पर से पर्दा उठाता हूं। वास्तव में इसमें कोई राज नहीं है। वास्तविकता यह है कि बेयर ग्रिल्स से बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बड़ी संख्या में लोग जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मोदी ने कहा, आपको प्रकृति और वन्य जीवों से जुड़े स्थलों की यात्रा करनी चाहिए, जैसे मैंने पहले कहा था और मैं जोर देता हूं कि आपको अपनी जिंदगी में पूर्वोतर की यात्रा करनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल के बीच से पैदल चले और नदी में छोटी नाव से नौकाविहार किया ताकि उनके दिल के करीबी मुद्दों, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्रोत्साहित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...