back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने की बहरीन के वली अहद से मुलाकात, मज़बूत की मित्रता

मनामा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से शनिवार को मुलाकात की और भारत एवं बहरीन के बीच मित्रता मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत में व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-आदान पर विशेष ध्यान रहा। प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने हमारे संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने खासकर व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संदर्भ में दोनों देशों के बीच मित्रता मजबूत करने पर बातचीत की। इससे पहले, प्रधानमंत्री को शनिवार को यहां द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रिनेसन्स से सम्मानित किया गया। उन्होंने बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ भी विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के तीसरे चरण के तहत मोदी यहां पहुंचे हैं। मोदी बहरीन से रविवार को फ्रांस लौटेंगे जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...