back to top

बहरीन दौरा: पीएम मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से किया गया सम्मानित

मनामा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को यहां ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री मोदी को द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा बहरीन के शाह द्वारा की गई थी। मोदी ने यह सम्मान मिलने पर कहा, मैं द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पाकर बहुत सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं मेरे लिए और मेरे देश के लिए आपकी मित्रता से भी उतना ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं 1.3 अरब भारतीयों की ओर से इस प्रतिष्ठित सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। भारत और बहरीन ने शनिवार को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, सौर ऊर्जा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम को विस्तार देने के लिए बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से विस्तृत बातचीत की।

 

बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और शहजादे खलीफा की मौजूदगी में संस्कृति, अंतरिक्ष, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के क्षेत्रों में सहमति-पत्रों (एमओयू) पर दस्तखत किए गए। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने आईएसए के साथ सहयोग पर भी रजामंदी व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा, सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा हुई। द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एच एच शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा दोनों देशों के बीच संस्कृति, अंतरिक्ष,आईएसए और रुपे कार्ड के क्षेत्रों में हुए एमओयू के साक्षी बने। उन्होंने कहा, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के वास्ते प्रधानमंत्री मोदी ने एचएच शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा, बहरीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

 

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम को बढ़ावा देने की प्रतिबद्घता जाहिर की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और बहरीन की नेशनल स्पेस साइंस एजेंसी ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद के साथ पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में आईएसए की शुरूआत की थी। दोनों ही देशों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर भी सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के बाद ट्वीट किया, बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें भारत-बहरीन के रिश्तों से संबंधित व्यापक विषय शामिल थे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम को मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्घता जताई।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...