back to top

दिवंगत नेता अरुण जेटली के घर पहुंचे मोदी-शाह, परिवार को दी सांत्वना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। जेटली का गत शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। गृह मंत्री अमित शाह पहले ही जेटली के आवास पर पहुंच गए थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र रोहन जेटली के साथ उन्होंने वहां प्रधानमंत्री की अगवानी की। मोदी ने जेटली की पत्नी और बच्चों से बात की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे।

 

प्रधानमंत्री जेटली के आवास पर करीब 20 से 25 मिनट तक रूके। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली का जब निधन हुआ तब मोदी तीन देशों के विदेश दौर पर थे। हालांकि उन्होंने जेटली की पत्नी और बेटे रोहन से शनिवार को फोन पर बात की थी। मोदी ने बहरीन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं यहां बहरीन में हूं, जबकि मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली इस दुनिया में नहीं रहे। कुछ दिन पहले हमने हमारी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खो दिया। आज मेरे प्रिय दोस्त अरुण हमें छोड़कर चले गए। मोदी मंगलवार को सुबह ही भारत लौटे हैं। अरुण जेटली के पुत्र रोहन ने सोमवार को हरिद्वार जा कर गंगा नदी में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया था।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...