back to top

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का पोस्टर लॉन्च

इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी
लखनऊ। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी सिनेमा ने भी अपना परचम लहराया है. इंटरनेशनल मंच पर भारत पवेलियन में भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के स्टार्स, मेकर्स और इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. अब इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल ने इस मौके को भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व और ऐतिहासिक का पल बताया. उन्होंने कहा कि कान्स जैसे बड़े इंटरनेशनल मंच पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च करना भोजपुरी सिनेमा के लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कहा, ‘बीवी हो तो ऐसी सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि ये महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दे को अच्छे तरीके से दिखाने वाली फिल्म है.”बीवी हो तो ऐसी’ के डायरेक्टर सोमभूषण श्रीवास्तव है. वहीं, इस फिल्म को रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की स्टार आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं. वहीं, एक्टर विक्रांत सिंह भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. देव सिंह, रामसुजन सिंह, माया यादव, सुबोध सेठ, सबा खान, साहिबा, पल्लवी कोली, मनोज द्विवेदी और अवधेश मिश्रा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘बीवी हो तो ऐसी’ का म्यूजिक ओम झा और रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है. डॉ संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्जवल फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. खास बात ये है कि फिल्म में संजय पांडे दमदार कैमियो करने वाले हैं. इस फिल्म से निमार्ताओं के साथ दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं. फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...