back to top

अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर पूनम पांडे हिरासत में, दो पुलिसकर्मी निलंबित

पणजी। अभिनेत्री पूनम पांडे को एक सरकारी संपत्ति में कथित अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर बृहस्पतिवार को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिये गये। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा के सिंकरिम में एक पांचसितारा होटल में ठहरीं पांडे को बृहस्पतिवार की दोपहर में कलांगुट पुलिस की एक टीम ने हिरासत में लिया और उन्हें बाद में कानकोना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी।

बृहस्पतिवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्वाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की। पुलिस अधीक्षक ने बाद में निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...