back to top

मुनव्वर राना की बेटियों के खिलाफ एफआईआर पर सियासत गरमाई

लखनऊ। सीएए और एनआरसी के विरोध मे घण्टाघर पर महिलाओं का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल सैकड़ों महिलाओं पर पुलिस ने धारा 144 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। मंगलवार को धरना और उग्र हो गया, जब प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पता चला कि मुनव्वर राना की बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रदर्शन के दौरान इस पर सियासत भी गरमा गई। किसी ने इसे दमनकारी नीति बताया, तो किसी ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में घंटाघर में हो रहे प्रदर्शन के मामले में शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना, फौजिया राना भी शामिल हैं।

इसके आलावा अब तक 140 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दर्ज की गई है। एडीसीपी पश्चिमी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि धारा 144 के चलते प्रदर्शन पूरी तरह असंवैधानिक है। पहली एफआईआर ठाकुरगंज थाने में तैनात दारोगा सेठ पाल सिंह ने आईपीसी की धारा 147, 145, 188 और 283 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस एफआईआर में 20 वाहनों का भी जिक्र किया गया है। दूसरी एफआईआर ठाकुरगंज थाने में तैनात दारोगा कैलाश नारायन त्रिवेदी ने लईस हसन और नसरीन जावेद के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 505 1 बी के तहत दर्ज करवाई है। तीसरी एफआईआर ठाकुरगंज थाने में तैनात महिला सिपाही ज्योति कुमारी ने शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना, फौजिया राना, रूखसाना, शबी फातिमा और 10 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 145, 188 और 352 के तहत ठाकुरगंज थाने में दर्ज करवाई थी।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...