back to top

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े विषय पर सियासत दुर्भाज्ञपूर्ण: भाजपा

नयी दिल्ली। भीमा-कोरेगांव हिंसा के सिलसिले में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की आलोचना को खारिज करते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वाेपरि है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और ऐसे गंभीर मुद्दों पर विपक्ष का सियासत करना वाकई में दुर्भाज्ञपूर्ण है। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश विरोधी ताकतों का बचाव कर सबको हैरान कर दिया हैं।

उनका परिवार भी आतंकवाद का शिकार हुआ

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह कैसे भूल सकते हैं कि खुद उनका परिवार भी आतंकवाद का शिकार हुआ। उनके पिता राजीव गांधी और उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों की जान आतंकवाद की वजह से गई। हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी माओवाद का निशाना बना।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, देश के प्रधानमंत्री पर खतरा हो और विपक्ष उस पर सियासत करे, यह वाकई दुर्भाज्ञपूर्ण है।

आरएसएस देशभक्तों का संगठन है

हुसैन ने कहा कि इस मामले में अदालत का पूरा सम्मान है, पुलिस भी अपना पक्ष रखेगी और सबूत पेश करेगी। भाजपा नेता ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री आतंकवाद और नक्सवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए वह इनके निशाने पर हैं। हर भारतीय को प्रधानमंत्री की सलामती की फिक्र होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना भी गलत है कि एक को छोड़कर सारे एनजीओ बंद कर देने चाहिए। किसी की हत्या की साजिश रचना एनजीओ का काम नहीं होता। देश में कई एनजीओ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि संघ ने बरसों देश की सेवा की है। राष्ट्र की सेवा में संघ के योगदान पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। आरएसएस देशभक्तों का संगठन है।

सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दीजिए

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने कल भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले के सिलसिले में गिरफ्तार पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को छह सितंबर तक घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि असहमति लोकतंत्र का सेफ्टी वाल्व है। इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कटाक्ष किया था कि नए भारत में सिर्फ एक ही एनजीओ के लिए जगह है और उसका नाम आरएसएस है। बाकी सभी एनजीओ बंद कर देने चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दीजिए।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

केंद्र सरकार ने मेटा से डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार : सूत्र नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...