back to top

कूच बिहार जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की धमकी दे रहे लोगों पर राजनीतिक प्रतिबंध लगाया जाए : ममता

राणाघाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के भाजपा नेताओं पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कूच बिहार जैसी और घटनाओं की पुनरावृत्ति की धमकी दे रहे हैं, उन्हें राजनीतिक तौर पर पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नेता किस तरह के इंसान हैं, जो यह कहते हैं कि सीतलकूची जैसी और घटनाएं होंगी और मृतक संख्या अधिक होनी चाहिए थी।

कूच बिहार जिले के सीतलकूची में सीआईएसएफ की कथित गोलीबारी में चार लोगों की मौत ने पश्चिम बंगाल में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। पुलिस ने कहा था कि कूच बिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की राइफलों को छीनने की कोशिश कीं।

नदिया जिले के राणाघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, कुछ नेता सीतलकूची जैसी और घटनाओं की धमकी दे रहे हैं जबकि अन्य कह रहे हैं कि मृतक संख्या अधिक होनी थी। ऐसी प्रतिक्रियाएं देखकर मैं हैरान हूं, सकते में हूं। ये नेता करना क्या चाहते हैं? उन्हें राजनीतिक तौर पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारकर उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रही है, ताकि तृणमूल का नाम खराब किया जा सके।

उन्होंने कहा, सीआईएसएफ की गोलीबारी में चार लोगों की हत्या की साजिश रचने से पहले हत्यारों की पार्टी भाजपा ने एक राजबंगशी (समुदाय के) भाई को मार डाला। सीआईएसएफ की गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के अलावा सीतलकूची क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया था कि बनर्जी ने केवल उन्हीं चार लोगों को श्रद्धांजलि दी, जो सीआईएसएफ गोलीबारी में मारे गए क्योंकि वे अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

भाजपा पर मतदान के दिन युवा मतदाताओं की हत्या की घटना का सांप्रदाईकरण करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों को विभाजित करने के अपने नापाक खेल में आप कामयाब नहीं हो सकते। यह उत्तर प्रदेश या गुजरात नहीं है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि शाह ने कूच बिहार की घटना की साजिश रची और इसकी पूरी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को थी।

उन्होंने कहा, सत्ता में लौटने के बाद मैं घटनाक्रम की कडय़िों, इसमें लिप्त लोगों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दूंगी। यह जानने के लिए कि यह सब शुरू कैसे हुआ, क्या इसके पीछे कोई अफवाह थी। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने असम में 14 लाख बंगालियों को हिरासत केंद्रों में भेजा। पश्चिम बंगाल में वह सत्ता में आ गई, तो आपका भी यही हाल होगा।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...