back to top

आनलाइन कम्युनिकेशन सिस्टम ‘पुश टू टॉक’से जुड़ेगी पुलिस

लखनऊ। राजधानी पुलिस के कम्युनिकेशन सिस्टम को हाईटेक बनाया जायेगा। जिसका ट्रॉयल शुरू हो गया है। पुलिस कर्मियों को जल्द ही ‘पुश टू टॉक’ओवर सेलुलर (पीओसी) ऐप से जोड़ा जाएगा। जिसके जरिए पुलिसकर्मी दूर रहकर भी एक दूसरे से जुड़कर सूचनाओं, वीडियो व फोटोज का आदान प्रदान सेकंडों में कर सकेंगे।

पुलिस लाइंस के संगोष्ठी सदन में पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) संजय तरडे ने बताया कि मोबाइल फोन को इंटिग्रेड कर वायरलेस कम्युनिकेशन को और मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए ‘पुश टू टॉक’ओवर सेलुलर ऐप तैयार किया गया है। इसके जरिए मोबाइल कम्युनिकेशन को पावरफुल बनाने का काम किया जा रहा है। यह वायरलेस सेट मोबाइल से अच्छा काम करेगा। जिससे पुलिसकर्मियों का कम्युनिकेशन ब्लॉक नहीं होगा। किसी महत्वपूर्ण घटना के दौरान पुलिसकर्मी वन टू वन या ग्रुप कम्युनिकेशन कर सकेंगे। पुश टू वीडियो के जरिए महज कुछ सेकेंड में घटना की वास्तविक स्थित को वीडियो कॉल से देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये यह कम्युनिकेशन सिस्टम एक महत्तपूर्ण कड़ी साबित होगा। यह बॉडी आॅन कैमरे की तरह आसानी से काम करेगा। हमारे सिपाहियों के पास भी अत्याधुनिक मोबाइल है। उन्हें भी इस तकनीकी से जोड़ सकते है। इस तकनीकी के इस्तेमाल हमारी बाते कोई नही सुन सकता है। गोपनियता बनी रहेगी। जो वायरलेस के इस्तेमाल में नहीं हो पा रही थी। वायरलेस सेट जहां एक जोन में ही काम करते है। वहीं इस तकनीक से जोन के बाहर भी बात कर सकते है।

हमेशा रहेगा नेटवर्क में

पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) ने बताया कि इस सिस्टम में ऐसे सिम का प्रयोग किया जायेगा। जिसका नेटवर्क कभी बंद नहीं रहेगा। इसका फायदा मुख्य रुप से तब होगा जब आपातकालीन स्थिति में नेटवर्क सिस्टम बंद होने का असर इस पर नहीं पड़ता है। इसके माध्यम से पुलिस कर्मी आपस में मौके की स्थिति का जायजा ले सकते है। यह ऐप आम नागरिक को उपलब्ध नहीं होगा। अत्याधुनिक फीचर होने से किसी भी घटना स्थल का लाइव लोकेशन व वीडियो पुलिस उच्चाधिकारी द्वारा तत्समय देखा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस तरह कम से कम समय में सूचनाओं के प्रसारित होने व मोबाइल फोन पर त्वरित गति से सम्पर्क स्थापित के दृष्टिगत यह संचार व्यवस्था अत्यन्त ही उपयोगी साबित होगी तथा आधुनिक संचार में क्रांतिकारी कदम होगा। परीक्षण सफल हो जाने के उपरान्त ऐप का सर्टिफिकेशन हो जाने तथा शासन से स्वीकृति के फलस्वरूप इस संचार व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा। संगोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आकाश कुलहरि, उप महानिरीक्षक तकनीकी सुनील कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...