back to top

भाजपा शासित राज्यों की पुलिस नंदीग्राम के मतदाताओं को भयभीत कर रही : ममता

नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को भयभीत करने के लिए भाजपा शासित राज्यों से पुलिस बल लाए गए हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा के मंत्री और सुरक्षा बल नकदी बांट रहे हैं। इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। यहां एक अप्रैल को चुनाव है।

व्हीलचेयर पर बैठीं ममता ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में क्षेत्र के विभिन्न हिस्से का दौरा किया और सोनाचुरा में आरोप लगाया कि देश भर से बड़ी मात्रा में नकदी लाई जा रही है और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों को लुभाने की खातिर (भाजपा) मंत्रियों द्वारा ‘होटलों से वितरित’ की जा रही हैं। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए सुरक्षा बलों की गाडय़िों से नकदी भी बांटी जा रही है और भाजपा राज्य की सत्ता में आने के लिए सभी मानदंडों को पार कर रही है।

उन्होंने कहा, यह पीएम केयर्स फंड का पैसा है, यह नोटबंदी के दौरान जमा की गई नकदी है। यह वह पैसा है, जिससे पीएसयू की बिक्री के बाद उनका खजाना भर गया है। ममता ने आरोप लगाया, यह जनता का पैसा है जो उन्होंने लूटा था और अब हर मतदाता को 500 व 1000 रुपये दे रहे हैं। हमने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित किया था लेकिन उसके बाद भी यह जारी है।’ उन्होंने बासुलीचक में दूसरी बैठक में कहा, ‘नकदी बांटे जाने के पीछे भाजपा शासित राज्यों के कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।’

ममता ने बासुलिचक में सवाल किया, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में 100 से अधिक कारें क्यों रहती हैं जबकि चुनाव के दौरान किसी काफिले में पांच से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं है?’ उन्होंने आरोप लगाया, किसी को दूसरों की तुलना में अधिक विशेषाधिकार दिए जा रहे हैं। ममता ने सोनाचुरा की बैठक में आरोप लगाया, ‘मध्य प्रदेश और भाजपा शासित कुछ अन्य राज्यों के पुलिस बलों को गांवों में मतदाताओं को आतंकित करने तथा भगवा दल के पक्ष में फैसले के लिए नंदीग्राम लाया गया है।’

राज्य में सत्ता में वापसी और इस सीट से भारी जीत की भविष्यवाणी करते हुए ममता ने चेतावनी दी ‘वे (बाहर से पुलिस बल) केवल कुछ दिनों तक यहां रहेंगे। कोई गलती नहीं करें। हम वापस आएंगे और गद्दारों को करारा जवाब देंगे।’ उन्होंने भगवा पार्टी का नाम लिए बिना कहा, उनकी (भाजपा की) अपने ही लोगों को मरवाने और इसे हमारी हरकत बताकर दंगे कराने की साजिश है। हमें जानकारी मिली है। सावधान रहिए। इसके बाद तृणमूल प्रमुख ममता ने तीन किलोमीटर के रोडशो में हिस्सा लिया, जो नंदीग्राम की संकरी सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने जय हिंद, जय बांग्ला, ममता बनर्जी जिंदाबाद और मीर जाफर (दगाबाज) मुर्दाबाद के नारे लगाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...