back to top

नोएडा में गुर्जर समाज की महापंचायत में हिस्सा लेने आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नोएडा। दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाए जाने से आक्रोशित गुर्जर समाज के लोग रविवार को मिहिर भोज पीजी कॉलेज में महापंचायत कर रहे हैं, जिसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान से भारी संख्या में गुर्जर समाज के नेता व प्रतिनिधि पहुंचे। पुलिस ने समुदाय के सैकड़ों नेताओं को हिरासत में लेकर उन्हें पुलिस लाइन में रखा है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महापंचायत का आयोजन बिना अनुमति के हो रहा था इसलिए इसमें शामिल होने के लिए आए लोगों को हिरासत में लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि गुर्जर समाज के लोगों ने मिहिर भोज पीजी कॉलेज में महापंचायत की अनुमति मांगी थी लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी गई। गुर्जर समाज के लोग बिना अनुमति की महापंचायत कर रहे थे, जबकि जिले में धारा 144 लागू है। वहीं, पुलिस की सख्ती के बाद गुर्जर समुदाय के लोगों ने दादरी से हटकर चिटैहरा गांव में महापंचायत शुरू कर दी है, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि वह अखिल भारतीय गुर्जर समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर, कार्यकारी अध्यक्ष रणवीर चंदेला, सपा नेता नवीन भाटी सहित सैकड़ों लोगों के साथ महापंचायत में भाग लेने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापंचायत में भाग लेने जा रहे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बदसलूकी भी की। महापंचायत में भाग लेने के लिए मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना भी दादरी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पंचायत स्थल से पहले ही रोक लिया, जिसके बाद वह पैदल ही पंचायत स्थल की तरफ चल दिए। आखिरकार पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया और वह चिटैहरा गांव में महापंचायत स्थल पहुंच गए हैं।

 

भड़ाना ने कहा, मैं गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व करता हूं और महापंचायत में जाकर अपनी बात रखना चाहता था। उन्होने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार हमारा दमन कर रही है तथा हमारी आवाज को दबाना चाहती है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। भड़ाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन में भाग लेते रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, इतिहास में पढ़ाया जाता रहा है कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर-प्रतिहार थे, पर भाजपाइयों ने उनकी जाति ही बदल दी है। निंदनीयउ यादव ने कहा, छल वश भाजपा स्थापित ऐतिहासिक तथ्यों से जानबूझ कर छेड़छाड़ व सामाजिक विघटन कर किसी एक पक्ष को अपनी तरफ करती रही है। हम हर समाज के मान-सम्मान के साथ हैं।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 22 सितंबर को दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाने को लेकर शुक्रवार को गुर्जर समाज के लोग विरोध में उतर आए। दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर गुर्जर और राजपूत (क्षत्रिय) समाज आमने सामने थे। हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर विवाद खत्म कर दिया था। इसके बाद प्रतिमा अनावरण के लिए लगने वाले शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द को लेकर राजनीति शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी के जाने के बाद लोगों की भीड़ शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटा देखकर भड़क गई। आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया और दादरी विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ नारेबाजी की। अब समुदाय के लोगों ने गुर्जर शब्द हटाने के विरोध में रविवार को महापंचायत का एलान किया है। अखिल भारतीय गुर्जर फ्रंट के अध्यक्ष नवीन भाटी ने बताया कि शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाकर समुदाय के लोगों के साथ धोखा किया गया है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...