back to top

सुशांत मामले में पुलिस ने वाईआर फिल्म्स से उनके साथ करार का ब्योरा मांगा

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स को पत्र लिखकर राजपूत के साथ किए गए कॉन्ट्रेक्ट का ब्योरा मांगा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुशांत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को पुलिस के सामने दिए अपने बयान में बताया था कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया था और उन्हें भी इस बैनर के साथ काम बंद करने को कहा था।

काई पो चे, एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। अधिकारी ने बताया, पुलिस इस मामले में पेशेवर दुश्मनी समेत अनेक कोणों से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के परिजनों, रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्तों तथा कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा समेत 13 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पेशेवर कोण के मद्देनजर पुलिस ने कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस को पूछताछ के लिए संपर्क करना शुरू किया है। इसके तहत पुलिस ने गुरुवार को यशराज फिल्म्स को पत्र भेजकर उन सभी करारनामों का ब्योरा मांगा है जो उसने अभिनेता के साथ किए थे। उन्होंने कहा, हमने उन कॉन्ट्रेक्ट की प्रतियां भी मांगी हैं जो यशराज फिल्म्स ने सुशांत के साथ किए थे।

अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिन में पुलिस उन लोगों को भी बुला सकती है जिन्होंने अपनी फिल्मों के लिए अभिनेता और प्रोडक्शन हाउसों में करार कराने में भमिका निभाई थी। सुशांत ने यशराज की दो फिल्मों में काम किया था। इनमें 2013 में मनीष शर्मा निर्देशित शुद्ध देसी रोमांस और 2015 में दिबाकर बनर्जी निर्देशित डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी थीं। इस बैनर के साथ उनकी तीसरी फिल्म पानी हो सकती थी जिसका निर्देशन शेखर कपूर करने वाले थे।

हालांकि खबरों के अनुसार यशराज फिल्म्स ने फिल्म को रोक दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को बांद्रा थाने में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा, वह करीब नौ घंटे तक थाने में रहीं। जांच अधिकारी ने उनसे सुशांत की पेशेवर जिंदगी समेत अनेक कोणों पर सवाल पूछे। अधिकारी के अनुसार, रिया ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना करार खत्म कर लिया था और उनसे भी इस बैनर के साथ काम बंद करने को कहा था। रिया ने पुलिस को बताया कि यह पुरानी बात है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...