back to top

पांच साल की बच्ची की हत्या के आरोपी दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में पुलिस ने पांच साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम पुलिस को जानकारी मिली थी कि सिकन्द्राबाद थाना अंतर्गत रजपुरा मोहल्ले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व बच्ची के परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर सिकन्द्राबाद थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बच्ची का परिवार और आरोपी युवक राजू एवं वीरू कश्यप एक ही इमारत में किराए पर रहते हैं। राजू बलरामपुर जिले का और वीरू कश्यप लखीमपुर खीरी का निवासी है।व्यक्ति ने बताया कि उसी इमारत की छत पर बच्ची खेल रही थी जिसके बाद वह इमारत के पीछे खेत में पड़ी मिली।

पिता ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की थी। जांच के क्रम में अभियुक्तों के कांवरा रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी में छुपे होने की सूचना मिली। इसी के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस टीम से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्वाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्वाई की जा रही है। पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...