back to top

इस किताब में होगी नीरव मोदी के अर्श से फर्श तक की कहानी

नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी कभी हीरे और आभूषणों के बाजार की हस्ती था, आज उसके सितारे गर्दिश में हैं। अर्श से फर्श तक की उसकी इस कहानी को बाजार में जल्द आने वाली एक नई किताब ‘फ्लॉड : द राइज एंड फॉल ऑफ़ इंडियाज डायमंड मुगल नीरव मोदी’ में प्रस्तुत किया गया है। पत्रकार-लेखक पवन सी. लाल की किताब देश के बैंकिंग क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े रिण घोटाले पर केंद्रित है। पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाला यानी पीएनबी धोखाधड़ी के रूप में चर्चित इस कथित घोटाले का सूत्रधार नीरव मोदी (48) इस समय ब्रिटेन में जेल में है और भारतीय एजेंसियां उसे वापस लाने की कानूनी कार्यवाही में लगी हैं। इस घोटाले में आयात ऋण के लिए गारंटी में हेराफेरी से सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक को दो अरब डॉलर की चपत लगी है।

किताब की प्रकाशक कंपनी हैशेट ने एक बयान में कहा, यह (किताब) मोदी के शुरूआती जीवन और अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ कारोबारी संबंधों का रेखाचित्र खींचती है। यह उसके शिखर तक पहुंचने और फिर एक बुरे स्वप्न की तरह उससे नीचे आने की पूरी कहानी दिखाती है। प्रकाशक ने कहा कि इस किताब को लेखक ने निजी साक्षात्कारों, मुलाकातों और शोध के आधार पर लिखा है। लेखक का दावा है कि यह मोदी की कहानी के कई छिपे हुए रोचक पहलुओं को उजागर करेगी। यह किताब 31 अगस्त को बाजार में आ रही है। हीरा कारोबार से जुड़े भारतीय मूल के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी का सदस्य नीरव मोदी कारोबार करने के लिए बेल्जियम से भारत आया। वह अपने अंतरमहाद्वीपीय नेटवर्क के दम पर जल्द ही कारोबार में काफी आगे बढ़ गया और ब्रांडेड आभूषणों का कारोबार करने वाला देश का बड़ा नाम बन गया। मोदी ने हांगकांग, न्यूयॉर्क और लंदन जैसी विदेशी जगहों पर अपने ब्रांड की पहचान बनाई। घोटाला उजागर होने के बाद उसका यह साम्राज्य छिन्न भिन्न हो चुका है।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...