back to top

पीएम मोदी मणिपुर के चूड़ाचांदपुर पहुंचे, 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

इंफाला, चूड़ाचांदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर की अपनी पहली यात्रा के तहत शनिवार दोपहर इंफाल पहुंचे और फिर भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से सीधे कुकी बहुल चूड़ाचांदपुर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, उनका अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मिजोरम की राजधानी आइजोल से सीधे चूड़ाचांदपुर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह मणिपुर का पहला दौरा है।

इंफाल हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मोदी ने मेइती बहुल इंफाल लौटेंगे और।,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री के सभा स्थलों इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड तथा उसके आसपास बड़ी संख्या में राज्य और केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं। शुक्रवार रात से राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कांगला किले के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है। राज्य का मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर का दौरा नहीं किए जाने को लेकर कई बार आलोचना कर चुके हैं। मई 2023 से हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...