back to top

पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन का किया उद्घाटन, यात्रा भी किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं देश को समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद के साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक आरआरटीएस कॉरिडोर का उद्घाटन किया, नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। मोदी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार को बेहद महत्वपूर्ण दिन भी बताया। प्रधानमंत्री साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4,600 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर के खंड का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन की सवारी भी की। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों और लोगों के साथ बातचीत की।

आरआरटीएस के दिल्ली खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपना प्रथम नमो भारत संपर्क मिल गया। न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच 55 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर में 11 स्टेशन हैं। रविवार शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। हर 15 मिनट में लोगों के लिए ट्रेन उपलब्ध होंगी। न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ दक्षिण स्टेशन का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के इस हिस्से के निर्माण की लागत करीब 4,600 करोड़ रुपये है। इससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा में काफी आसानी के साथ-साथ लाखों यात्रियों को तीव्र गति एवं आरामदायक यात्रा के साथ उत्कृष्ट सुरक्षा और विश्वसनीयता का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया था।

RELATED ARTICLES

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...