back to top

PM मोदी ने “एक हैं तो सेफ हैं” का दिया नारा, कहा- समाज की एकता को तोड़ना चाहती है कांग्रेस

बोकारो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए एक हैं तो सेफ (सुरक्षित) हैं का नारा भी बुलंद किया।

राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद समाज के इस बिखराव का चुनावी फायदा उठाया और केंद्र में सरकारें बनाती रही। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा से एससी (अनुसूचित जाति), एसटी(अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक एससी, एसटी और ओबीसी समाज बिखरा रहा, कांग्रेस बांटो और राज करो के सिद्धांत के जरिये केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समुदाय एकजुट हुए…कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई।

मोदी ने लोगों से इस गणित को समझने का अनुरोध किया और कहा कि 1990 में ओबीसी समुदाय को जब आरक्षण मिला इस समाज के अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद से कांग्रेस अब तक लोकसभा में 250 सीट भी नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा, इसलिए कांग्रेस ओबीसी की इस सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है और समुदाय को सैंकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है। प्रधानमंत्री ने बोकारो और धनबाद सहित उत्तरी छोटा नागपुर में रहने वाले लोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सवा सौ से अधिक ओबीसी जातियां हैं और आज ये सभी ओबीसी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यही उनकी पहचान और ताकत है।

उन्होंने यादव, कुर्मी महतो, तेली, कोइरी, कुशवाहा, नोनिया, बिंद, राजभर और प्रजापति कुम्हार सहित अन्य ओबीसी जातियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी एकजुटता देश के विकास की बड़ी ताकत है लेकिन कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इन्हें आपस में उलझाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा, कोई नहीं चाहता है कि समाज बिखरे, समाज छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए। इसलिए हमें यह हमेशा याद रखना है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर सकती।

उन्होंने रोटी, माटी और बेटी के भाजपा के चुनावी नारे का भी जिक्र किया और कहा कि जमीन व बेटियों की सुरक्षा के लिए झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जरूरी है। मोदी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राजग को वोट देने की लोगों से अपील की। झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...