back to top

पीएम मोदी ने 9 वन्दे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा- एक दिन देश के हर हिस्से को जोड़ेगी  

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि वह दिन दूर नहीं जब रेलगाड़ियों की यह श्रृंखला देश के हर हिस्से को जोड़ेगी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और देश के हर हिस्से में इसकी मांग हो रही है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नौ वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर कहा कि जिन स्टेशनों तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा पहुंच रही है वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, वंदे भारत रेलगाडÞियों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आज आत्मविश्वास का जो वातावरण बना है वैसा पिछले कई दशकों में नहीं हुआ है। उन्होंने चंद्रयान-3, जी20 के सफल आयोजन और भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-। के प्रक्षेपण का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर भारतवासी अपने नए भारत की उपलब्धियों से गौरवान्वित है।

उन्होंने कहा, अगर इरादे मजबूत हों तो कठिन से कठिन लक्ष्यों को भी हासिल किया जा सकता है। विशेष तौर पर जी20 के सफल आयोजन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी कामयाबी ने यह विश्वास दिलाया है कि भारत के पास लोकतंत्र और भौगोलिक परिस्थिति के साथ ही अपनी विविधता की अमूल्य ताकत है और इसके कौशल की दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले 128वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लागू होने के बाद हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और उनकी भमिका में वृद्धि होगी। देश के कई रेलवे स्टेशनों का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किए जाने के लिए उन्होंने भारतीय रेलवे को बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार रेलवे में यात्रा की सुगमता पर लगातार जोर दे रही है।

उन्होंने कहा, वंदे भारत ट्रेन इसी भावना का एक प्रतिबिंब है। भारतीय रेलवे देश के गरीब और मध्य श्रेणी के लोगों की सबसे भरोसेमंद साथी है। एक दिन में जितने लोग इसमें सफर करते हैं, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है।
पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके बावजूद भारतीय रेलवे को आधुनिक बनने पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार भारतीय रेलवे के कायाकल्प पर जोर दे रही है।

यह खबर पढ़े-भगवान गणेश के प्रिय अस्त्र पाशांकुश की हुई पूजा

 

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...