back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकताओं से लोगों के वोट की ताकत समझाने को कहा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों को उनके एक-एक वोट की ताकत को समझाये। साथ ही उन्होंने कहा कि वह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसलिए कुछ पा रहे हैं क्योंकि लोगों ने उनको वोट दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान जिले और महानगर के 10,000 कार्यकर्ता उनके साथ डिजिटल माध्यम से हुई चर्चा में शामिल रहे और उन्होंने आठ विधानसभा क्षेत्रों के आठ बूथ अध्यक्षों से बात की। नमो ऐप से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आॅडियो संवाद में विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और स्वास्थ्य देखभाल विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की।

ऐप से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार्यकर्ता के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे किसानों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें (कार्यकर्ताओं को) किसानों को रासायन मुक्त उर्वरकों के उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई केंद्रीय योजनाओं का भी जिक्र किया जिससे काशी के लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से नमो ऐप में कमल पुष्प नामक एक खंड में योगदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, नमो ऐप में कमल पुष्प के नाम से जाना जाने वाला एक बहुत ही दिलचस्प सेक्शन है जो आपको प्रेरक पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी साझा करने और जानने का अवसर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारा ध्यान रहना चाहिए कि चुनाव को जीतना एक विषय तो होता ही हैं, संगठन का विस्तार भी होना चाहिए और कार्यकर्ता का विकास भी होना चाहिए। चुनाव हो कुछ भी हो, हमें दो मंत्र याद रखने चाहिए। चुनाव के समय हमें लोगो को एक एक वोट की ताकत भी समझानी हैं। मैं और (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी जी इतना कुछ इसलिए ही कर पा रहे हैं क्योंकि उप्र के लोगो ने अपने वोट का आर्शीवाद हमें दिया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी विधानसभा के बूथ अध्यक्ष आशुतोष से पूछा कि चुनावी गर्मी कैसी है। बूथ अध्यक्ष ने इस पर जवाब दिया कि मोदी-योगी की जोड़ी सब पर भारी है। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या ट्रैफिक जाम होता है अब ? इस पर आशुतोष ने जवाब दिया, पहले हमें घंटों का समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। जाम से अब राहत मिली है। बनारस का आपने जितना ध्यान रखा उतना किसी से नहीं रखा। कैंट विधानसभा क्षेत्र के महामना मंडल की बूथ अध्यक्ष सीमा कुमारी से मोदी ने पूछा कोरोना संक्रमण के दौरान अपने क्षेत्र के लोगों से मिलना-जुलना हो पा रहा है। सीमा कुमारी ने कहा कि दो गज की दूरी से मुलाकात कर रहे हैं। सीमा ने कहा कि अब तो महिलाओं को न रसोई की धुएं से जूझना पड़ता है न केरोसिन के लिए लाइन लगानी पड़ती है। ये सब आपकी वजह से संभव हुआ है। इस प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में जवाब दिया, आप जइसन बहिन के आशीर्वाद हमार असली शक्ति हउए। मातृ शक्ति प्रसन्न हौ न।

काशी के भाजपा अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बाद में ट्वीट कर कहा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नमो ऐप के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हम कार्यकर्ताओ को अतुल्य मार्गदर्शन देने हेतु आपका अनंत आभार। आपके मार्गदर्शन से हम बेहतर कार्यकर्ता बन राष्ट्र निर्माण के कार्य और मजबूती से करेंगे। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। वाराणसी में सातवें चरण में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

 

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...