back to top

हुनर हाट में अचानक पहुंचे पीएम मोदी : लिट्टी-चोखा के संग उठाया कुल्हड़ चाय का लुफ्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित हुनर हाट में बुधवार को अचानक पहुंचे और वहां लिट्टी-चोखा खाया एवं कुल्हड़ में चाय पी एवं इनका भुगतान उन्होंने स्वयं किया।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल की बैठक के तत्काल बाद मोदी दिन में करीब डेढ़ बजे इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे हुनर हाट में पहुंचे और वहां लगभग 50 मिनट तक रहे।

मोदी ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री पहली बार किसी हुनर हाट में पहुंचे हैं। एक अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री का यह दौरा तय नहीं था। वह बुधवार की दोपहर अचानक ही हुनर हाट पहुंचे। इससे वहां सभी लोग हैरान रह गए। उनके पहुंचने की जानकारी पाते ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तत्काल वहां पहुंचे और उनकी अगवानी की।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने हुनर हाट में मौजूद एक स्टॉल पर रुककर लिट्टी-चोखा खाया जिसके लिए उन्होंने 120 रुपए का भुगतान किया। इसके साथ ही उन्होंने दो कुल्हड़ चाय भी ली जिसमें से एक उन्होंने स्वयं ली और दूसरी चाय नकवी को दी। मोदी ने चाय के लिए भी 40 रुपए का भुगतान किया। प्रधानमंत्री के वहां पहुंचने के साथ भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और कई ने तो उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

बाद में मोदी ने ट्वीट कर कहा, इंडिया गेट पर लगे हुनर हाट में दोपहर में शानदार समय बिताया। यहां कई हस्तशिल्प, कारपेट, कपड़े और लजीज पकवान हैं, यहां पहुंचिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश से लोगों की भागीदारी ने हुनर हाट एक जीवंत स्थान बनाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, दोपहर के भोजन में स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा खाया और गर्म चाय पी। हुनर हाट में मोदी उत्सुकतावश कुछ वाद्य यंत्रों को स्पर्श कर उन्हें बजाने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री ने जो ट्वीट किए हैं उनमें कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वह लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यहां मौजूद कई कारीगरों और दस्तकारों ने प्रधानमंत्री से कहा कि देश के कई पारंपरिक हुनर दम तोड़ रहे थे, लेकिन हुनर हाट उनमें नई जान डाली है। मोदी ने एक दिव्यांग पेंटर से भी बातचीत की जो हुनर हाट से लाभान्वित हुआ है।

गौरतलब है कि कौशल को काम विषय पर आधारित यह हुनर हाट 13 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया है जहां देश भर के हुनर के उस्ताद दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं। इनमे 50 प्रतिशत से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं।

नकवी का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से लगभग तीन लाख दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों को रोजगार और रोजगार के मौके उपलब्ध कराए गए हैं। इनमे बड़ी संख्या में देश भर की महिला दस्तकार भी शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुडुचेरी, इंदौर आदि स्थानों पर हुनर हाट आयोजित किए जा चुके हैं।

अगले हुनर हाट का आयोजन रांची में 29 फरवरी से 8 मार्च, 2020 तक और फिर चंडीगढ़ में 13 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक किया जाएगा। आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर आदि में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...