back to top

PM मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की: नितिन नवीन

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल देश को आगे बढ़ाया है, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे नितिन नवीन ने कहा, आज जब मैं यहां आ रहा था तो देखकर लगा कि पहले विदेशों में जैसी सड़कें होती थीं, उससे बेहतर सड़कें अब उत्तर प्रदेश में हैं।

उन्होंने कहा, यह इस बात का प्रमाण है कि देश कैसे बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल इस देश को आगे बढ़ाया है, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की है। नवीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर विकास की चिंता करते हैं। नितिन नवीन रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से मथुरा पहुंचे, जहां मांट क्षेत्र के बाजना कट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने कहा,आज हम यहां आए हैं। मैं मांट विधानसभा के लोगों से मिलने आया हूं। ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि मेरा पहला कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में लगा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,मैं सभी से आग्रह करूंगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। आइए, इस राज्य और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि यदि मैं एक कदम आगे बढ़ता हूं और मेरे साथ देश की 140 करोड़ जनता चलती है, तो देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

नवीन ने कहा,लोगों ने देखा है कि पहले जब विश्व की राजनीतिक हस्तियों के सामने देश का प्रधानमंत्री खड़ा होता था, तो वह आंख मिलाकर बात नहीं कर पाता था, लेकिन अब वह दौर खत्म हो चुका है। आज नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और देश का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृन्दावन मार्ग पर स्थित बेंगलुरु इस्कॉन के श्री वृन्दावन चंद्रोदय के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह वहीं सुबह 11 बजे से एक घंटे तक प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगे। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...