back to top

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को शुक्रवार को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उन छात्रों की भी हौसलाआफजाई की जिनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और उन्हें अनुभवों से सीखने तथा सिर उठाकर जीने की सलाह दी। सीबीएसई ने आज को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

 

परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इस बार अप्रत्याशित परिस्थितियों में 12वीं की परीक्षा में छात्रों को शामिल होना पड़ा और शिक्षा जगत को पूरे साल कई तरह की चुनौतियों को सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। उन्होंने कहा, जिन्होंने सफलतापूर्वक 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की उन युवा साथियों को बहुत बधाई। उनके सुनहरे, सुखी और स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों को लगता है कि उन्हें और ज्यादा मेहनत करना चाहिए या बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था, उन्हें अपने अनुभवों से सीख लेनी चाहिए और सिर उठाकर जीना चहिए।

 

उन्होंने कहा, एक सुनहरा और मौकों से परिपूर्ण भविष्य आपका आगे है। आप सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। सीबीएसई के मुताबिक कुल 70,004 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक और।,50,152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक हंक हासिल किए। इसके अलावा 6149 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 की दूसरी आक्रामक लहर के मद्देनजर इस साल रद्द कर दी गई थी और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...