back to top

रोहित की कप्तानी में खेलने से आत्मविश्वास बढ़ा है : बुमराह

अबुधाबी। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मुंबई इंडियन्स में रोहित शर्मा की कप्तानी में मिलने वाली आजादी ने करियर के लिहाज से उनके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है। बुमराह रोहित के नेतृत्व में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिताब को चार बार जीतने वाली इस फ्रेंचाइजी के अहम सदस्य हैं।

बुमराह ने कहा, अपनी बात करूं तो, उन्होंने (रोहित) मुझे हमेशा आजादी दी है, उन्होंने हमेशा मुझे खुद के मुताबिक गेंदबाजी करने के लिए कहा है। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो वह कहते हैं कि आप अपनी गेंदबाजी की जिम्मेदारी खुद लें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और जिम्मेदारी का अहसास होता है कि मैं जो भी करुंगा उसके लिए खुद जिम्मेदार रहूंगा।

उन्होंने कहा, यह किसी भी कप्तान के लिए बड़ी बात है क्योंकि इससे गेंदबाजों का आत्मविश्वास काफी बढ़ता है। वह आप पर और आपके फैसले पर भरोसा करते हैं। यह बहुत ही सकारात्मक संकेत है। बुमराह के अलावा टीम के दूसरे साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियन्स के कोचिंग से जुड़े सदस्य भी रोहित की कप्तानी की तारीफ करते है।

मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम के आधिकारिक ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, वह मैदान में दूसरे खिलाड़ी से सुझाव लेने में हिचकते नहीं हैं। मैंने कई बार देखा है मुश्किल या दबाव की स्थिति में वह शांत और एकाग्र रहते हैं। वह उस दौरान कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। टीम के कोच और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने रोहित को सहज कप्तान जबकि जहीर खान को दिमाग वाला क्रिकेटर करार दिया।

टीम के कोचिंग दल में शामिल पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर ने कहा, वह बहुत ही शांत स्वभाव वाले खिलाड़ी हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं, तो उनकी शैली में कलात्मकता होती है। आप उसे असल कलात्मकता कह सकते हैं लेकिन जब खेल के बारे में सोचने की बात होती है तो उनका दिमाग बहुत तेज चलता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...