back to top

पीयूष गोयल करेंगे दावोस जाने वाले भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दावोस में होने जो रहे 50वें विश्व आर्थिक मंच डब्ल्यूईएफ सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

सम्मेलन 20 से 24 जनवरी के बीच होना है। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गोयल दावोस में विश्व व्यापार संगठन के मंत्रियों की एक अनौपचारिक बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा गोयल वहां स्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, कोरिया और सिंगापुर के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

गोयल की इस दौरान आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन ओईसीडी के महासचिव और विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक के साथ भी बैठक होगी। गोयल की इस यात्रा के दौरान कंपनियों मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी द्विपक्षीय बैठक होगी। साथ ही भारतीय रेलवे में निवेश को बढ़ाना विषय पर गोलमेज वार्ता, ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टमेंट को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करने और विश्व आर्थिक मंच के सत्रों में भी प्रतिभाग करेंगे।

गोयल के साथ विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में केंद्रीय पोत-परिवहन और रसायन एवं उवर्रक राज्यमंत्री मनसुख लाल मंडाविया, कर्नाटक और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, पंजाब के वित्त मंत्री और तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...