back to top

सब्जी विक्रेताओं की पिकअप वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, छह की मौत

इटावा (उप्र)। जिले के बकेवर कस्बे से इटावा की थोक सब्जी मंडी में खरीददारी करने आ रहे विक्रेताओं की पिकअप वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि नगर के थाना फ्रैंडस कालोनी क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 2 राजमार्ग पर 19 मई की रात्रि करीब दस बजे बकेवर कस्बे से सब्जी विक्रेता पिकअप वैन में सवार होकर इटावा नई मण्डी में सब्जी खरीदने आए थे। लॉकडाउन के चलते मण्डी रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक खुलती है। तभी हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी।

जिससे उसमें सवार राजेश यादव (42), राजू पोरवाल (30), जगदीश कुशवाहा (30), जागेश्वर कुशवाहा (28), महेश कुशवाहा (40), तथा चालक बृजेश कुशवाहा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...