back to top

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पीआईए की पहली वाणिज्यिक उड़ान काबुल पहुंची

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान पर अगस्त के मध्य में तालिबान के कब्जे के बाद से पाकिस्तान की राष्ट्रीय एअरलाइन की पहली वाणिज्यिक उड़ान सोमवार को काबुल पहुंची। रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइन (पीआईए) की उड़ान पीके-6429 विदेशी पत्रकारों को लेकर काबुल पहुंची और फिर विश्व बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों की एक टीम को लेकर वापस आई। अफगानिस्तान पर अगस्त के मध्य में तालिबान के कब्जे के बाद से काबुल के लिए पाकिस्तान की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी।

 

पीआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एअर मार्शल अरशद मलिक ने एक बयान में कहा कि उड़ान का उद्देश्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह उड़ान परिचालन पीआईए और पूरी दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मलिक ने यह उम्मीद भी जताई कि जल्द ही उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए काबुल हवाई अड्डा पूरी तरह परिचालन में नहीं है। हालांकि, पिछले सप्ताह कतर एअरलाइन की चार्टर्ड उड़ानें इस हवाई अड्डे से अमेरिका, जर्मनी, अफगानिस्तान और अन्य देशों के सैकड़ों लोगों को ले गई थीं। अफगनिस्तान के खामा न्यूज प्रतिष्ठान के अनुसार, काबुल हवाई अड्डे पर मानवीय सहायता लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी पहुंच रही हैं और सितंबर के शुरू में घरेलू उड़ानें शुरू हो गई थीं।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...