back to top

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर की कीमतें

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मंगलवार, 19 मई को सुबह जारी नई दरों के मुताबिक, एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार ईंधन महंगा हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को ही तेल कंपनियों ने ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, और अब ताजा वृद्धि के बाद महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

अगर आप घर से निकलने से पहले अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। देश के कई प्रमुख शहरों में आज नए दाम लागू हो चुके हैं।


ये रहे देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 0.87 पैसे महंगा होकर ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹0.91 बढ़कर ₹91.58 प्रति लीटर हो गया है।
  • मुंबई में पेट्रोल 0.91 पैसे बढ़कर ₹107.59 प्रति लीटर और डीजल ₹0.94 महंगा होकर ₹94.08 प्रति लीटर बिक रहा है।
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹1 बढ़कर ₹109.70 प्रति लीटर और डीजल ₹0.94 चढ़कर ₹96.07 प्रति लीटर पहुंच गया है।
  • चेन्नई में पेट्रोल ₹0.79 महंगा होकर ₹104.46 प्रति लीटर और डीजल ₹0.86 बढ़कर ₹96.11 प्रति लीटर हो गया है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹0.82 बढ़कर ₹99.29 प्रति लीटर और डीजल ₹0.86 महंगा होकर ₹91.80 प्रति लीटर बिक रहा है।
  • नोएडा में पेट्रोल ₹1.15 चढ़कर ₹98.91 प्रति लीटर और डीजल ₹1.22 बढ़कर ₹92.21 प्रति लीटर हो गया है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹0.95 महंगा होकर ₹107.12 प्रति लीटर और डीजल ₹0.94 बढ़कर ₹95.04 प्रति लीटर पहुंच गया है।
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹0.52 बढ़कर ₹105.09 प्रति लीटर और डीजल ₹0.57 महंगा होकर ₹96.68 प्रति लीटर बिक रहा है।
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹0.83 बढ़कर ₹98.10 प्रति लीटर और डीजल ₹0.84 चढ़कर ₹86.09 प्रति लीटर हो गया है।
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹0.99 महंगा होकर ₹111.88 प्रति लीटर और डीजल ₹0.99 बढ़कर ₹99.95 प्रति लीटर पहुंच गया है।
  • जयपुर में पेट्रोल ₹1.71 बढ़कर ₹109.32 प्रति लीटर और डीजल ₹1.60 महंगा होकर ₹94.50 प्रति लीटर बिक रहा है।
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹0.68 बढ़कर ₹98.40 प्रति लीटर और डीजल ₹0.72 चढ़कर ₹91.73 प्रति लीटर हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल ₹1.10 महंगा होकर ₹110.02 प्रति लीटर और डीजल ₹1.08 बढ़कर ₹96.05 प्रति लीटर पहुंच गया है।


4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।करीब 4 साल बाद तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इससे पहले अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे। वहीं मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी।

RELATED ARTICLES

RBI रिपोर्ट में खुलासा : देश में वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड से लेनदेन चार साल में 2.6 गुना बढ़ा

मुंबई। देश में कैलेंडर वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड लेनदेन में 2.6 गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।...

बेंगलुरु में तैनात DRDO इंजीनियर का रामगढ़ में पेड़ से लटका मिला शव, जांच शुरू

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पतरातू थाना क्षेत्र के...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

RBI रिपोर्ट में खुलासा : देश में वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड से लेनदेन चार साल में 2.6 गुना बढ़ा

मुंबई। देश में कैलेंडर वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड लेनदेन में 2.6 गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।...

बेंगलुरु में तैनात DRDO इंजीनियर का रामगढ़ में पेड़ से लटका मिला शव, जांच शुरू

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पतरातू थाना क्षेत्र के...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

बच्चों की कल्पनाओं को नयी उड़ान देगी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ : जैकी श्रॉफ

प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुँचे दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनीलखनऊ। बच्चे अब मॉडर्न हो चुके...

बेंगलुरु में सजेगा ‘यूपी महोत्सव’ का महामंच, दिखेगी संस्कृति और स्वाद की अनूठी झलक

21 से 24 मई तक आर्ट आॅफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में होगा चार दिवसीय भव्य आयोजनलखनऊ। आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के स्थापना के गौरवमयी...

परिवार ही असली शक्ति: डा. दिनेश शर्मा

आशियाना में संस्कृतिकर्मी हुए सम्मानित लखनऊ। 'बहुत सी विसंगतियों के बीच परिवार आज सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। असली शक्ति है।' यह बात राज्यसभा सांसद डा....