back to top

RBI रिपोर्ट में खुलासा : देश में वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड से लेनदेन चार साल में 2.6 गुना बढ़ा

मुंबई। देश में कैलेंडर वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड लेनदेन में 2.6 गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।आरबीआई के अनुसार, इस अवधि के दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों ने अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाते हुए इस खंड में अपना दबदबा और मजबूत किया है।

आरबीआई की ‘भुगतान प्रणाली रिपोर्ट, दिसंबर 2025’ के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2021 में क्रेडिट कार्ड लेनदेन की संख्या 216 करोड़ थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 570 करोड़ हो गई। इसी अवधि के दौरान लेनदेन का मूल्य भी 8.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 23.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो करीब 27 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।

इसके विपरीत, डेबिट कार्ड लेनदेन में गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2021 में डेबिट कार्ड लेनदेन की संख्या 408.7 करोड़ थी, जो 2025 में घटकर 133.6 करोड़ रह गई। इस दौरान लेनदेन का मूल्य भी 7.4 लाख करोड़ रुपये से घटकर 4.5 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।आरबीआई ने इस गिरावट का कारण यूपीआई, डिजिटल वॉलेट और क्रेडिट कार्ड के बढ़ते उपयोग को बताया है, हालांकि डेबिट कार्ड अब भी सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले कार्ड बने हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, निजी क्षेत्र के बैंकों ने क्रेडिट कार्ड बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर दिसंबर, 2025 तक 71.1 प्रतिशत कर ली, जो दिसंबर, 2021 में 67.7 प्रतिशत थी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी मामूली बढ़कर 23.9 प्रतिशत हो गई, जबकि विदेशी बैंकों की हिस्सेदारी घटकर 3.8 प्रतिशत रह गई।रिपोर्ट के मुताबिक, लघु वित्त बैंकों ने दिसंबर, 2025 तक 14 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए।

आरबीआई ने यह भी बताया कि देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली तेजी से विस्तार कर रही है। 2016 से 2025 के बीच डिजिटल लेनदेन की संख्या 33 गुना बढ़ी, जबकि मूल्य लगभग तीन गुना हो गया। पिछले पांच वर्षों में ही डिजिटल भुगतान चार गुना से अधिक बढ़े हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के कारण डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार घट रहा है, जबकि यूपीआई, डिजिटल वॉलेट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...