back to top

परिवार ही असली शक्ति: डा. दिनेश शर्मा

आशियाना में संस्कृतिकर्मी हुए सम्मानित

लखनऊ। ‘बहुत सी विसंगतियों के बीच परिवार आज सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। असली शक्ति है।’ यह बात राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा ने आशियाना परिवार के सेक्टर-के पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में सुखी और समृद्ध परिवार की महत्ता पर जोर दिया। देश-विदेश के अनेक संस्मरणात्मक उदाहरण सामने रखते हुए डा. शर्मा ने कहा कि समय के साथ लगभग सब कुछ बदल गया है। संवेदनाओं करुणा और दया भाव आदि का जैसे लोप हो गया है। ऐसी वर्तमान परिस्थितियों में परिवार में हर तरह का संतुलन बनाकर पालन-पोषण करना, संस्कार देना, नैतिक पाठ पढ़ाना, हर मायने में उसका विस्तार करना और सदस्यों को समाज हित में सार्थक योगदान के योग्य बनाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आशियाना परिवार, आरडी द्विवेदी के मार्गदर्शन में सबको साथ लेकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए आगे बढ़ रहा है। संयोजक आरडी द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और आशियाना परिवार की 26 वर्षों की गतिविधियों को संक्षेप में रखा। इस अवसर पर डा. दिनेश शर्मा ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर आशियाना परिवार से जुड़े कलाकारों और पत्रकारों किशोर चतुवेर्दी, रश्मि चतुवेर्दी, सुनील शुक्ला, रत्ना शुक्ला, राजवीर रतन, ज्योति किरन रतन, रविनाथ मिश्र, रत्नेश मिश्र, मिथिलेश लखनवी, डा. मनीषा मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, शबाहत हुसैन विजेता, आनन्द अस्थाना, कांतिका मिश्रा, नवेद शिकोह, खुर्रम निजामी आदि को सम्मानित किया। समारोह में अतिथि के रूप में समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, नानकचंद लखमानी, प्रो. पंकज विद्यार्थी, डा. वीना विद्यार्थी, डा. ओपी तिवारी, कवि वेदव्रत बाजपेयी, शिवशंकर अवस्थी तथा आशियाना परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...