back to top

स्थायी दुकानों को पटाखों का अस्थायी लाइसेंस जारी करने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को लाइसेंस जारी करने वाले प्राधिकरण से एक याचिका पर जवाब मांगा जिसमें दस सितंबर की अधिसूचना को चुनौती दी गई है। इस अधिसूचना में स्थायी दुकानों को पटाखों के अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को वकील प्राची गोयल की तरफ से दायर जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया, लेकिन अधिसूचना पर रोक लगाने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इंकार कर दिया। दिल्ली सरकार के वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि याचिका गलत अवधारणा पर आधारित है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दीपावली के पर्व को देखते हुए अस्थायी लाइसेंस विस्फोटक कानून, 1884 और विस्फोटक नियम, 2008 के तय प्रावधानों के विपरीत है। याचिकाकर्ता के वकील संदीप मित्तल ने कहा, पक्का दुकानों को अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकता है। स्थायी दुकानों के पास केवल स्थायी लाइसेंस हो सकता है। इसमें कहा गया है कि जन सुरक्षा को देखते हुए बाजारों एवं उच्च जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों पर लाइसेंस जारी किया जाना भी सही नहीं है। मामले पर अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।

RELATED ARTICLES

संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में एक ऐसी टीम है जिसने खेल के हर विभाग...

CM योगी बोले – जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' में सीएम ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी गोरखपुर।...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...