back to top

अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता नाराज

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी ने निजामुद्दीन मरकज को लेकर उठे विवाद में मीडिया के एक वर्ग द्वारा खबरों में मरकज के कर्ताधर्ता मौलाना साद के बजाय उनकी तस्वीर इस्तेमाल किए जाने पर सख्त ऐतराज जताया है।

नोमानी ने गुरुवार को संबंधित विभिन्न मीडिया संस्थानों को लिखे खुले पत्र में कहा है कि वे अपनी इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगें, नहीं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पत्र में कहा कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज को लेकर उठे विवाद के बाद विभिन्न टीवी चैनलों, वेब पोर्टल्स और अखबारों ने मरकज के कर्ता-धर्ता मौलाना साद को लेकर खबरें प्रसारित-प्रकाशित की और इस पूरे घटनाक्रम के लिए उन्हें दोषी ठहराया। मगर इस दौरान इन मीडिया संस्थानों ने मौलाना साद के बजाय खुद उनकी फोटो का इस्तेमाल किया।

नोमानी ने कहा कि मरकज संबंधी विवाद उठने के बाद मीडिया में मौलाना साद के बजाय अपनी तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने संबंधित मीडिया संस्थानों में से कुछ को फोन करके यह गलती सुधारने को कहा था लेकिन इसके बावजूद उनकी तस्वीर लगा कर मरकज से जुड़ी खबरें छपी और प्रसारित की गईं।

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया में उन्हें एक इस्लामिक स्कॉलर के तौर पर सम्मान दिया जाता है और मीडिया संस्थानों की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत की वजह से उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा है। साथ ही उनकी जबरदस्त मानहानि हुई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता नोमानी ने अपने इस पत्र को संबंधित मीडिया संस्थानों को टैग करते हुए ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है कि वे संस्थान उनसे बिना शर्त माफी मांगें और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...