back to top

जीएसटी चोरी की सुविधा उपलब्ध कराने का नेटवर्क चलाने पर व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली। फर्जी फर्मों के बीजकापर्ची के जरिए दूसरी इकाइयों को करोड़ों रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल कराने के एक गोरखधंधे का भांडाफोड़ करते हुए दिल्ली में जीएसटी अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली के केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 541.13 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के जरिए 82.23 करोड़ रुपये का आईटीसी के दावों का पता चला है।

जांच में और अधिक फर्जी दावों का पता लग सकता है। आयुक्तालय की विज्ञप्ति के अनुसार नकली कंपनियों और नकली बिलों का यह गोरखधंधा अरविंद कुमार चला रहा था। कुमार बिल में लिखी राशि के 4 से 4.5 प्रतिशत कमीशन पर लेता था। अब तक हुई जांच में पता चला है कि इस गोरखधंधे में 46 कंपनियों का नेटवर्क बनाया गया था जिसे पूरी तरह से अरविंद कुमार और उसके सहयोगी नियंत्रित करते थे।

इन कंपनियों की कोई भी कारोबारी गतिविधि नहीं थी। इन्हें केवल फर्जी तौर पर आईटीसी पैदा करने के लिए ही बनाया गया था। वक्तव्य में कहा गया है कि आंकड़ों के विश्लेषण से अधिकारियों ने शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच 21 परिसरों की पहचान की और उनमें जांच अभियान चलाया जिसके बाद फर्जी कंपनियों का नेटवर्क सामने आया जो कि नकली आईटीसी उपलब्ध कराने के लिए 2017 से चलाया जा रहा था।

वक्तव्य के मुताबिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 31 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसमें कहा गया है कि केन्द्रीय जीएसटी के दिल्ली क्षेत्र ने अब तक 3,766 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...