back to top

तप करना प्रत्येक श्रावक का मूल धर्म है

दशलक्षण पर्व के सातवें दिन हुई उत्तम तप धर्म की पूजन

लखनऊ। जैन धर्म के सर्वोच्च पर्व दशलक्षण के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की पूजन सभी जैन मंदिरों मे की गई । जैन मान्यता के अनुसार प्रत्येक श्रावक के 6 आवश्यक कार्य बताए गए हैं । देव वंदना , गुरूपास्ती , स्वाध्याय , संयम , तप और दान । तप करना प्रत्येक श्रावक का मूल धर्म है । आज व्यक्ति चका झ्र चौंध भरी इस दुनिया मे धर्म से दूर होता जा रहा है। पुराणों मे आचार्यों द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है की धर्म पर सच्चे श्रद्धान के बिना कल्याण होने वाला नहीं है । आज प्रात: इंदिरा नगर जैन मंदिर मे भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा की गई एवं अरविन्द जैन, आयुष जैन एवं डा आनंद जैन द्वारा भगवान को पंडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की गई ।जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया की आज उत्तम तप के पावन दिन पर उपस्थित धर्मावलंबियों द्वार मंदिर मे चल रहे धर्मार्थ औषधालय की व्यवस्था मे दान कर सहयोग प्रदान किया एवं यह संकल्प भी लिया की जरूरत मंद को हर संभव इलाज मुहैया कराने मे सहयोगी बनेंगे । जैन समाज के अध्यक्ष पवन जैन ने आहवाहन किया की प्रत्येक जैन दशलक्षण के शेष दिनों मे भगवान का अभिषेक करने अवश्य उपस्थित होने का प्रयास करें मंदिर जी मे सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है । इस अवसर पर दिव्य सनत अनुरोध संयम ललित आदि अनेकों लोग उपस्थित हुए ।

RELATED ARTICLES

भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ के सुमधुर भजनों ने समां बांधा

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' और तबला वादक श्रीप्रकाश पांडे ने आयोजन...

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोहमाही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृतलखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली...

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' का लोकार्पणलखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...