back to top

विधान सभा सत्र आरंभ होने से पहले सपा सदस्यों का प्रदर्शन

लखनऊ। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के पहले दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में यहां उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर धरना दिया। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर सपा सदस्यों को गिरफ़्तार करने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया चाहे केंद्र की कील ठोको भाजपा सरकार हो या उप्र की ठोको भाजपा सरकार, ये किसान आंदोलन के साथ खड़े जन-समर्थन से डर कर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हैं, इसीलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे विधायक-कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की गई है। निंदनीय।

इस बारे में पूछे जाने पर लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने कहा किसी विधायक को गिरफ़्तार नहीं किया गया है, यह झूठ है। सरकार के खिलाफ और किसानों के पक्ष में नारे लगाते हुए, सपा विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने विधान भवन परिसर में धरना देकर कर मांग की कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता विपक्षी दल अहमद हसन और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाए। सपा सदस्यों ने विधानसभा के गेट नंबर एक पर चढ़कर भी नारेबाज़ी की। सपा विधायक महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और गन्ना बकाए के भुगतान लिए राज्य सरकार की आलोचना करने वाले बैनर और तख्तियां लाए थे।

इससे पहले, कुछ विधायक गन्ना और धान की बोरी लेकर ट्रैक्टर से पहुंचे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। सपा सदस्य नारा लगा रहे थे, काला कानून वापस लो। जबसे भाजपा सरकार आई है- कमर तोड़ महंगाई है। नया कृषि कानून वापस लो। महंगा डीज़ल, महंगी बिजली- भाजपा सरकार निकली नक़ली। सपा के विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव ने बताया, कुछ सदस्य ट्रैक्टर से आए थे जिन्हें गेट पर पुलिस ने रोक दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...