back to top

पेप्सिको इण्डिया प्रदेश में अब 800 करोड़ का करेगा निवेश : सिद्धार्थ नाथ सिंह

  • मथुरा एवं कोसी के किसानों से 1.18 लाख टन आलू खरीदेगी कंपनी

  • अमेरिकन निवेशकों के लिए स्थापित किया गया है यूएसए डेस्क : नवनीत सहगल

लखनऊ। प्रदेश के एमएसएमई, निर्यात एवं प्रोत्साहन, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पेप्सिको इण्डिया द्वारा प्रदेश में अब 500 से बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

वहीं पेप्सिको मथुरा व कोसी के किसानों से 1.18 लाख टन आलू की खरीद भी करेगा, इससे किसानों की आय को बढ़ाने मदद मिलेगी। इसी प्रकार माइक्रोसाफ्ट ग्रेटर नोएडा में आईटी व आईटीज के क्षेत्र में 4000 कर्मचारियों की क्षमता का कैंपस बनायेगा।

सिंह प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अमेरिकन चैम्बर आफ कामर्स इन इण्डिया के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान एमएसएमई मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और अमेरिका के बीच का व्यापार में प्रदेश से 2.74 बिलियन डालर के टेक्सटाइल, कपड़े, लकड़ी का सामान, कालीन, गलीचे, लोहा, स्टील व एल्मोनियम के सामानों का निर्यात हो रहा है।

निवेशकों ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स के क्षेत्र में रूचि दिखाई है। इसी तरह फूड प्रोसेसिंग, हार्टीकल्चर, फुटवियर एवं लेदर आर्टिकल्स, केमिकल व फार्मा, एग्रीकल्चर और सर्विस सेक्टर में भी निवेश किया जायेगा।

एमएसएमई मंत्री ने कहा कि निवेशकों को सहूलियत देने के लिए इज आफ डुइंग बिजनेस के तहत निवेश मित्र पोर्टल चलाया गया है, जिसमें सिंगल विंडो क्लियेरेंस के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को प्रदेश में प्रतिस्पर्धात्मक लो-लेवर कास्ट के साथ कुशल मैनपावर और श्रम कानूनों में रियायतों का लाभ मिलेगा। साथ ही इनके अनुकूल प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, खादी ग्रामोद्योग उद्योग नवनीत सहगल ने यूपी में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिकन निवेशकों के लिए यूएसए डेस्क स्थापित किया है, इसके तहत निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और इससे व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।

सहगल ने कहा कि निवेश के लिए प्रदेश में श्रम कानूनों में सुधार के साथ उपयुक्त जमीन, कुशल मैनपावर और इनफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। यहां सिविल एविएशन, डिफेंस, एयरोस्पेस, आटोमोटिव, इलेक्ट्रानिक्स, आईटी व आईटीज, एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, टेक्स्टाइल व लेदर के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में तैयार किया जा रहा है।

बैठक में डिफेंस के क्षेत्र से बिलियम ब्लेयर, फार्मा, हेल्थ केयर, मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र से मनोज माधवन, आईटी व आईटीज के क्षेत्र से सचिन तयाल, एग्रीकल्चर के क्षेत्र से मुकुल वार्ष्णेय, पेप्सिको इण्डिया से विराज चौहान और मिनिस्टर काउन्सलर आफ यूएस कामर्शियल सर्विस ऐलीन नन्दी ने चर्चा में भाग लिया।

 

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...