back to top

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के चलते लोगों की भावना पर प्रतिकूल असर पड़ा : जयशंकर

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी गतिरोध लगातार बना हुआ है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष कुछ घटनाएं बहुत विचलित करने वाली हुई है। उन्होंने अपने रुख के चलते कुछ बुनियादी चिंताओं को उठाया है। दूसरे पक्ष ने उन समझौतों का पालन नहीं किया है। विदेश मंत्री से पूछा गया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जल्द खत्म हो जाएगा या लंबा खिंचेगा, इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं करूंगा। 

विदेश मंत्री ने कहा कि एलएसी पर जो कुछ हुआ है, वह किसी भी लिहाज से चीन के हित में नहीं है। इस गतिरोध के चलते लोगों की भावना पर प्रतिकूल असर पड़ा है। साथ ही जयशंकर ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान हो और वहां गतिविधियों पर नजर रखी जा सके इसीलिए हम वहां मौजूद हैं। बता दें कि हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि चीन की तैनाती से दोनों देशों के संबंधों और समझौतों को गंभीर नुकसान हुआ है। बीते 30-40 वर्षों का यह सबसे मुश्किल दौर है।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘यह हमारे धैर्य की परीक्षा हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती से अच्छी तरह निपट लेंगे।’ जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लॉवी इंस्टीट्यूट के आॅनलाइन कार्यक्रम में यह भी कहा था कि चीन ने एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती के लिए पांच विरोधाभासी कारण बताए हैं। सीमा पर अशांति है जिसके चलते बाकी क्षेत्रों में संबंध आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

उन्होंने साफ कहा था कि मौजूदा हालात में भी  (चीन) यदि संबंध बढ़ाने की सोचता है, तो यह उसकी गैर वाजिब सोच होगी। उधर, विदेश मंत्री के आज के बयान से पहले भारत ने शुक्रवार को कहा था कि बीत 6 महीने से पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध चीन की उकसावे वाली कार्रवाइयों का परिणाम है. चीन ने एलएसी पर स्थिति को “एकतरफा ढंग से बदलने” की कोशिश की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ये द्विपक्षीय संबंधों तथा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...