back to top

धर्म का धंधा कर रही भाजपा, सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने लगाया आरोप

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धर्म का धंधा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म की आड़ में लोगों के अधिकार छीनकर उन्हें प्रताड़ित करने की तैयारी जारी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पांडेय ने दावा किया कि 51 शक्ति पीठों में शामिल देवी पाटन धाम में दर्शन करने के लिए शुल्क लेने का कानून बनाकर पारित कर दिया गया जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। पांडेय रविवार की देर शाम पूर्व मंत्री शिव प्रताप यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म की आड़ में लोगों के अधिकार छीन कर उन्हें प्रताड़ित करने की तैयारी जारी है।

उन्होंने कहा कि अब देवी पाटन मंदिर में दर्शन करने के लिए टिकट लेना पड़ेगा, जिसके लिए कानून पारित कर दिया गया है और इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, आज अयोध्या को बेचा जा रहा है। वहां के गरीबों से जमीन छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई और वहां बड़े-बड़े होटल बनाकर वसूली की जा रही है।

पांडेय ने कहा, आज दक्षिण भारत में भाजपा नहीं है, इसलिए वहां से लोगों को लाकर दर्शन कराए जा रहे हैं ताकि राजनीतिक और आर्थिक लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के बेटे को श्रावस्ती से लोकसभा का टिकट दिया लेकिन श्रावस्ती के साथ-साथ अयोध्या की जनता ने भी भाजपा को बाहर कर दिया।

पांडेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कुंभ में स्नान करने पर भाजपा द्वारा व्यंज्ञ कसे जाने को लेकर कहा, भाजपा चाहे जो भी कहे, सपा मुखिया हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, दबे कुचले लोगों के लिए दिल से चिंतित रहते हैं और वह जब तक उन्हें उत्थान के पथ पर नहीं ले आते, तब तक चिंता बनी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि यह उपचुनाव सभी अधिकारी मिलकर लड़ रहे हैं।

पांडेय ने कहा, …भाजपा इस बार भी अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन इस बार मिल्कीपुर की जनता वहां मजबूती के साथ खड़ी है। वहां भाजपा का यह दांव चलने वाला नहीं है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थन की बात को दोहराते हुए कहा कि इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ा है और सपा दिल्ली में आप का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि वहां आप भाजपा को हराएगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...