back to top

पैदल लम्बी दूरी तय कर घर लौट रहे लोगों को यथास्थान ठहराया जाए : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान दूर-दूर से पैदल अपने घर जा रहे लोगों को उसी स्थान पर किसी स्कूल, धार्मिक स्थल या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोककर उन्हें ठहराने की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए लागू की गई लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है। इसके मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों की यात्रा उनके तथा उनके परिवार सहित अन्य सम्बन्धियों तथा गृह जनपद के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को जोखिम में डाल सकती है।

उन्होंने कहा कि हर स्तर से अपील की जाए कि बंद की अवधि तक लोग जहां हैं, वहीं रुके रहें। मीडिया और सोशल मीडिया के साथसाथ उद्योग तथा श्रमिक संगठन भी श्रमिकों से बंद की अवधि तक यथास्थान रुकने की अपील करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आ रहे श्रमिकों को उनकी मौजूदगी वाले इलाके के आसपास किसी विद्यालय, धार्मिक स्थल, सामुदायिक केन्द्र आदि पर रोक कर बंद की अवधि तक भोजन, पेयजल, दवा उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश से गुजरने वाले श्रमिक चाहे किसी भी प्रदेश के हों, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए जिलाधिकारी को जवाबदेह बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा तथा उत्तराखण्ड सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर उनके राज्यों में प्रदेश के निवासियों को सभी व्यवस्थाएं यथास्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार अन्य राज्यों में रहने वाले अपने नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण परिवहन की तमाम सेवाएं बंद होने के बाद बड़ी संख्या में खासकर गरीब तबके के लोग अपने घर पहुंचने के लिए पैदल बहुत लम्बी दूरी तय कर रहे हैं।

योगी ने नोएडा में कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्तियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त मेडिकल टीम भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के कारणों की पड़ताल की जाए। उन्होंने नोएडा और गाजियाबाद में प्राइवेट क्षेत्र में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...