back to top

मणिपुर के मेइती और कुकी समुदाय के लोग दिल से संवाद करें, चुनावी रैली में बोले राजनाथ सिंह

तिपा (मिजोरम) . रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मणिपुर में एक दूसरे से लड़ रहे मेइती और कुकी समुदायों से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति बने अविश्वास के माहौल को खत्म करने के लिए साथ बैठें और दिल से बात करें।

मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में और म्यामां सीमा के नजदीक आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और मणिपुर के दोनों समुदायों को स्थिति सुधारने के लिए एक-दूसरे से बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, पिछले नौ वर्षों में पूर्वाेत्तर शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि, हमने मणिपुर में हिंसा देखी और यह हमारे लिए पीड़ादायक है। सिंह ने कहा, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हमें जो चाहिए वह है दिल से दिल की बातचीत। मैं दोनों समुदायों से एक साथ बैठने और अविश्वास को खत्म करने की अपील करता हूं। मेइती और कुकी समुदायों के बीच शत्रुता के कारण पिछले कुछ महीनों में मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।

तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 180 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जब मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया था। मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की जनसंख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं। आदिवासियों में नगा और कुकी शामिल हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, मैं विशेष तौर पर स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह (हिंसा) किसी राजनीतिक दल के कारण नहीं हुई। ऐसा कुछ स्थितियों के कारण हुआ। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर मणिपुर की स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जब मणिपुर में हालात बिगड़ रहे थे तब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश की।

सिंह ने कहा, मिजोरम और पूर्वाेत्तर समेत पूरे देश को कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से दूर रखने की जरूरत है। रक्षामंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का मानना है कि जब तक पूर्वाेत्तर वास्तव में विकसित नहीं होगा तब तक एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा नहीं होगा। सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिजोरम की सत्ता में आती है तो राज्य को मादक पदार्थ मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। रक्षामंत्री ने 1966 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा मिजोरम में वायुसेना के इस्तेमाल का भी संदर्भ दिया।

आइजोल में भारतीय वायुसेना द्वारा 1966 में किए गए हमले का सदंर्भ देते हुए उन्होंने कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब उसने देश में पहली बार मिजोरम में हवाई हमले कराए। अब भाजपा सत्ता में है और हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। उक्त हवाई हमला कुछ उग्रवादियों को निशाना बनाकर किया गया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...