back to top

समाज के वंचित वर्ग के लोगों पर लिंग आधारित हिंसा का खतरा ज्यादा : संयुक्त राष्ट्र

नई दिल्ली। देश में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा के मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए भारत में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर में कथित तौर बलात्कार और हत्या की घटनाएं इस बात की सूचक हैं कि समाज के वंचित वर्ग के लोगों को लिंग आधारित हिंसा का खतरा अधिक है।

भारत में संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि यह आवश्यक है कि दोषियों को शीघ्र सजा मिले और परिवारों को समय पर न्याय, सामाजिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, हाल ही में हाथरस और बलरामपुर में कथित तौर पर हुए बलात्कार और हत्या के मामले इस बात के सूचक हैं कि कई सामाजिक मानदंडों पर उल्लेखनीय विकास के बावजूद वंचित वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को लिंग आधारित हिंसा का खतरा झेलना पड़ता है।

वक्तव्य में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदम आवश्यक और स्वागतयोग्य हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के प्रधानमंत्री के आह्वान का हम समर्थन करते हैं। लिंग आधारित हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामाजिक कुरीतियों और ऐसे पुरुषों तथा लड़कों के व्यवहार पर लगाम लगाई जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...