back to top

काशी के अंदर बने 28 से अधिक रैन बसेरों में लोगों को मिल रहा सहाराः मुख्यमंत्री

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात टाउनहाल रैनबसेरे के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऊनी वस्त्र वितरण के लिए प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन से कहा गया है कि भीषण शीतलहरी में युद्ध स्तर पर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण कराया जाए।

11 वर्ष में काशी के लिए 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट स्वीकृत, दो तिहाई से अधिक हुए पूरे
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उनकी संसदीय सीट काशी के लिए पिछले 11 वर्ष में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए। इनमें से दो तिहाई से अधिक प्रोजेक्ट पूरे हो चके हैं। शेष प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अविनाशी काशी में शनिवार को फिर से काल भैरव व बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सीएम ने कहा कि यहां की विकास परियोजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण भी किया है।

देश व प्रदेश भर से आए श्रद्धालुओं के रूकने की भी व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी जिला प्रशासन, नगर निगम आदि के द्वारा भीषण शीतलहरी में जरूरतमंदों, गरीबों, यात्रियों के लिए रैनबसेरे व ऊनी वस्त्र वितरण आदि की व्यवस्था की गी है। टाउनहाल में भी अस्थायी रैनबसेरे की व्यवस्था की गई है। यहां देश व प्रदेश भर से आए श्रद्धालु रूके हैं। यहां की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया है।

काशी के अंदर बने 28 से अधिक रैन बसेरों में लोगों को मिल रहा सहारा
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि नगर निगम के स्तर पर भी यहां स्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। पूरे काशी सिटी के अंदर 28 से अधिक ऐसे रैन बसेरे बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से हजारों नागरिकों, बेसहारा और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को सहारा मिल रहा है। ऊनी वस्त्र वितरण के लिए प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन से कहा गया है कि भीषण शीतलहरी में युद्ध स्तर पर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण कराया जाए। नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा किए गए कंबल वितरण में मुझे भी जुड़ने का अवसर मिला।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...