back to top

लोग एलडीएफ, यूडीएफ से तंग आ चुके हैं, भाजपा का विकास का एजेंडा चाहते हैं : मोदी

कोनी (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्षी गठबंधन यूडीएफ पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि लोग दोनों मोर्चों से तंग आ चुके हैं और भाजपा का विकास एजेंडा चाहते है। मोदी ने पथनमथिट्टा जिले के कोनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, लोग संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से कह रहे है कि बस अब बहुत हो गया। केरल के लोग भाजपा और राजग के विकास एजेंडा को देख रहे हैं। वे हमारे कार्यक्रमों और नीतियों से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेशेवर समुदाय भाजपा की प्रशंसा करते हुए कह रहा है कि पार्टी प्रगतिशील है और शिक्षित लोगों को राजनीति में ला रही है। उन्होंने मेट्रोमैन ई श्रीधरन का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, कैसे पेशेवर समुदाय भाजपा की प्रशंसा कर रहा हैं। वे कह रहे हैं कि भाजपा राजनीति में प्रगतिशील और शिक्षित लोगों को लाने के लिए खड़ी है।

मोदी ने कहा, मेट्रोमैन ई श्रीधरन जैसे सम्मानित पेशेवर की सक्रिय उपस्थिति केरल की राजनीति में एक गेम चेंजर रही है। एक ऐसा व्यक्ति जिसने वर्षों में इतना कुछ हासिल किया, जिसने भारत की प्रगति को तेजी से आगे बढ़ाया और समाज की सेवा करने के साधन के रूप में भाजपा को पसंद किया। उन्होंने कहा कि केरल की जनता ने तय किया है कि इस बार वे भाजपा और राजग के साथ हैक। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत स्वामी शरणम अयप्पा का तीन बार उद्घोष करके की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...