back to top

अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जारी हैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन

वाशिंगटन। अमेरिका में नस्लवाद और पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों का सिलसिला हफ्ते भर से जारी है। शुरुआत में अराजकता का माहौल बना लेकिन अब मोटे तौर पर विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं और ऐसे में आयोजकों को उम्मीद है कि उनका अभियान जारी रहेगा। शनिवार को हजारों लोगों ने कई स्थानों पर शांतिपूर्ण मार्च किया। मास्क पहने और मूलभूत बदलावों की मांग करते हुए शनिवार को प्रदर्शनकारी दर्जनों स्थानों पर एकत्रित हुए। वहीं नॉर्थ कैरोलाइना में लोग जॉर्ज फ्लॉयड के शव वाले सुनहरे ताबूत की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।

अफ्रीकी-अमेरिकी फ्लॉयड की मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। गत 25 मई को फ्लॉयड की मौत के बाद संभवत: पहली बार इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए और वो भी ऐसे समय में जब आगजनी, लूटपाट और हिंसा की घटनाओं के बाद लगाए कर्फ्यू को अधिकारियों ने हटाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन चार अन्य महाद्वीपों में भी शुरू हो गए। लंदन और फ्रांस में झड़पें हुई। अमेरिका में सिएटल पुलिस को पत्थर, बोतलें फेंक रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मिर्च का स्प्रे करना पड़ा तथा अन्य तरीके इस्तेमाल करने पड़े।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एक किस्म के विस्फोटक पदार्थ फेंके जिनसे कुछ अधिकारी घायल हुए। सबसे बड़ा प्रदर्शन वाशिंगटन में देखा गया जहां सड़कों पर प्रदर्शनकारी उमड़ पड़े। गर्मी और उमस के बीच प्रदर्शनकारी कैपिटोल, नेशनल मॉल और आसपास के इलाकों में उमड़े। कई जगह तंबू तन गए जहां पानी और नाश्ता बंट रहा था। प्रदर्शनकारी पुलिस की गला घोंट पकड़ पर संघीय पाबंदी लगाने तथा अधिकारियों के लिए शरीर पर कैमरा पहनना अनिर्वाय करने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अधिकारियों को प्रदर्शनों पर कार्वाई करने का आदेश दिया है।

उन्होंने प्रदर्शनों को अधिक महत्व नहीं देते हुए ट्वीट किया, जैसा कि अनुमान लगाया था, वाशिंगटन में उससे बहुत कम भीड़ जुटी। कई समूहों ने व्हाइट हाउस की ओर कूच किया। व्हाइट हाउस की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के गोल्फ रिजॉर्ट के बाहर भी करीब 100 प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए। सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज और न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच कई लोगों ने मास्क पहन रखा था।

अफ्रीकी अमेरिकी प्रदर्शनकारी रोड्रिक स्वीनी ने कहा कि बड़ी संख्या में श्वेत प्रदर्शनकारियों ने अश्वेत जिंदगियां मायने रखती हैं के पोस्टर लहराए जिससे एक मजबूत संदेश पहुंचा है। फिलाडेल्फिया और शिकागो में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। फ्लॉयड का शव अब ह्यूस्टन ले जाया जाएगा जहां वह पहले रहते थे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...