back to top

मेघालय की राजधानी में तोड-फोड़ के बाद शांति, पुलिस ने फंसे लोगों को निकालने के लिए शुरू की हेल्पलाइन

शिलांग। मेघालय सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य की राजधानी में तोड़-फोड़ के बाद लागू कर्फ्यू के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और पुलिस ने उन लोगों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है, जो यहां से जाना चाहते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि शिलांग में 18 अगस्त की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू है और कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। सरकार ने यह फैसला स्वतंत्रता दिवस के दिन पूर्व उग्रवादी की शव यात्रा के दौरान समर्थकों द्वारा की गई तोड़-फोड़ और हिंसा के बाद की। पूर्व उग्रवादी हाल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, मेघालय पुलिस ने राज्य की राजधानी में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है। अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जो लोग जाना चाहते हैं उनकी सहायता की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि तीन कंट्रोल रूम शहर के किसी भी इलाके में फंसे लोगों से निकासी के लिए आने वाले कॉल का जवाब देने के लिए बनाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल के पूर्व स्वयंभू महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगखिव के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की थी, जिसके बाद शिलांग के मावलाई और जयआ इलाके में हिंसा भड़क गई थी। थांगखिव ने वर्ष 2018 में आत्मसमर्पण किया था और कथित तौर पर 10 अगस्त को हुए आईईडी धमाके में शामिल था।

 

थांगखिव के साथ उस समय कथित रूप से मुठभेड़ हुई जब उसने पुलिस टीम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। पुलिस हाल में राज्य में हुए आईईडी धमाके की जांच के सिलसिले में गई थी। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोमवार को पूर्व उग्रवादी के साथ मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की। असम सरकार ने भी परामर्श जारी कर राज्य के लोगों को शिलांग की कानून व्यवस्था के मद्देनजर वहां नहीं जाने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...