back to top

पीडीए पर चुन-चुनकर हमला हो रहा है, प्रेसवार्ता में बोले अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा, सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला डराने के लिए हुआ

लखनऊ(विशेष संवाददाता)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी, आदिवासियों) पर चुन-चुनकर हमला हो रहा है। भाजपा सरकार में कुछ लोगों को खुली छूट हैं, वे खुलेआम कनून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। उनमें कानून का डर नहीं है क्योंकि सत्ता में ऊपर से लेकर नीचे तक पदों पर उन्हीं के सजातीय लोग बैठे है। इनको सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। प्रयागराज में दलित समाज के व्यक्ति को जिन्दा जला दिया गया। वाराणसी में पटेल समाज के छात्र को गोली मारी गयी, जौनपुर में मौर्य समाज के नौजवान की पीट-पीटकर हत्या हुई, आजमगढ़ में सरोज जाति के नौजवान को जय भीम का नारा लगाने के कारण मार दिया गया। रामपुर में दलित मूक बधिर बच्ची के साथ बलात्कार हुआ। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता का माहौल है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला इसलिए हुआ क्योंकि वह दलितों को कुचलने वालों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बुलंदशहर के सुनहरा गांव जा रहे थे, जहां सत्ता के सजातीयों ने दलितों को कई बार बेरहमी से रौंदा था, उसमें एक दलित महिला की मौत हो गयी थी। कई लोग बेरहमी से कुचले गये थे। रामजी लाल सुमन पर किया गया हमला सरकार और कानून व्यवस्था को चुनौती है। उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन पर हमला डराने के लिए हुआ है। हमलावरों को सरकार और डीजीपी का सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग न हमले से डरने वाले है और न किसी के डराने से डरने वाले है। जो लोग हमें या रामजीलाल सुमन को धमकी दे रहे है। वे हमको नहीं मुख्यमंत्री, डीजीपी और वर्दी वालों को चुनौती दे रहे है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। हम लोग कानून, संविधान और लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं, जो हमें चुनौती दे रहे हैं, वे खुलेमन से आये बात कर लें। खुलकर चर्चा कर ले। हम खुलेमन से बात करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों की लड़ाई आर्थिक समानता और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए है। सपा यूपी से भाजपा का सफाया करेगी। जिस दिन हम लोग सामाजिक न्याय के राज की स्थापना में कामयाब हो जायेंगे, उसी समय बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आज सबसे बड़ा सवाल है कि आतंकवादी यहां कैसे आ गए? कई राज्यों में शहीद पर्यटकों के परिवारों से सरकार के मंत्रियों को तमाम शिकायतें सुननी पड़ी है। पर्यटकों पर आतंकी घटना वाली जगह डेढ़ घंटे तक मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। सरकार कह रही है कि अमृत काल चल रहा है। विश्व गुरु बन गए है। दावा है कि विश्व में डंका बज रहा हे। दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे है, लेकिन घायलों को समय से इलाज नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि कानपुर में शहीद परिवार से मिलने सपा के कई नेता और कार्यकर्ता जा चुके है। पार्टी की ओर से अपनी संवेदना प्रकट की है। भाजपा के लोग ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हर महापुरूष से लोगों की भावनाएं जुड़ी होती है। कोई ऐसा शब्द नहीं प्रयोग करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...