back to top

संगम पर शुरू हुआ पौष पूर्णिमा का स्नान, एक माह के कल्पवास का शुभारंभ

प्रयागराज । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला का पौष पूर्णिमा स्नान शुभ मुहूर्त में शनिवार भोर से हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अन्त: सलीला के पावन संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इस शुभ स्नान के साथ ही एक माह तक चलने वाले कल्पवास का शुभारंभ भी हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। भोर होते ही संगम तट पर जयकारों का शोर गूंजने लगा था। कड़ाके की सर्दी मेंं भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया।

माघ मेला प्रभारी ऋषिराज और पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि पतित पावनी मां गंगा, यमुना और अन्त सलीला सरस्वती के पावन तट पर श्रद्धालु शुभमुहूर्त में हर-हर गंगे के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

श्रद्धालु सभी घाटों पर स्नान कर रहे हैं। स्नानार्थियों की बड़ी संख्या देखी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस, केंद्रीय बल, जल सुरक्षा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं तकनीकी इकाइयों की व्यापक एवं बहु-स्तरीय संख्यात्मक तैनाती की गई है। यहां 7 अपर पुलिस अधीक्षक एवं 14 पुलिस उपाधीक्षक पुलिस अधीक्षक, माघ मेला के अधीन कार्यरत हैं। सिविल पुलिस के अंतर्गत 29 निरीक्षक, 221 पुरुष उपनिरीक्षक, 15 महिला उपनिरीक्षक, 1593 पुरुष मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तथा 136 महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...