back to top

कृषि विधेयकों का पारित होना, किसानों को सशक्त बनाने वाला : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से कृषि संबंधी दो विधेयकों को मंजूरी मिलने को कृषि इतिहास का बड़ा दिन करार देते हुए रविवार को कहा कि इससे न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि दशकों तक हमारे किसान कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री ने कहा, संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा, भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।

राज्यसभा ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच रविवार को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी। लोकसभा में ये विधेयक पहले ही पारित हो चुके हैं।

मोदी ने कहा, मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी। उन्होंने कहा, हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे कृषि क्षेत्र को आधुनिकतम तकनीक की तत्काल जरूरत है, क्योंकि इससे मेहनतकश किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब इन विधेयकों के पास होने से हमारे किसानों की पहुंच भविष्य की टेक्नोलॉजी तक आसान होगी। इससे न केवल उपज बढ़ेगी, बल्कि बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यह एक स्वागत योज्ञ कदम है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...